फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Digvijay's death stunned everyone

दिग्विजय की मौत से हर कोई अवाक

Fri, 02 Sep 2016 10:42 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 02 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Digvijay's death stunned everyone
पड़ोस के परिवार में रिश्तेदार के साथ गांव के लोग पूरे दिनभर गुमसुम बैठे रहे। - फोटो : अमर उजाला
रविकांत उपाध्याय
विज्ञापन

बरहज। दिग्विजय सिंह के साथ जो हादसा हुआ उसे लोग नियति का क्रूर मजाक मान रहे हैं। यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक रहे पिता नर्मदा सिंह की वर्ष 2008 में मार्ग दुर्घटना में मौत हुई थी, वे गोरखपुर जिले में तैनात थे। पिता की मौत के बाद विभाग ने दिग्विजय सिंह को मृतक आश्रित के रुप में विभाग में उपनिरीक्षक बनाया था।

गोरखपुर के एमजी कॉलेज से रसायनशास्त्र से एमएसी किए दिग्विजय सिंह नर्मदा सिंह की की दूसरी संतान थे। बडे़ भाई रिंकू सिंह गांव डेहरी रहते हैं। इनके मां सुशीला देवी की भी मौत 2009 में हो गई। चार वर्ष पूर्व इन्हें पिता की जगह नौकरी मिली। दिग्विजय की पत्नी अर्चना के साथ जो कुछ हुआ उसे सोच कर हर कोई रो रहा है।
विज्ञापन


दिग्विजय का विवाह पिछले वर्ष एक मई को सलेमपुर के रामपुर गांव में भूपेंद्र सिंह की बेटी से हुआ था। विवाह के बाद से ही अर्चना अपने पति के साथ ही रहती थीं। उन्हें उम्मीद भी नही थी कि वे अचानक अपने पति को 16 माह बाद खो देगीं। अर्चना आठ माह से गर्भवती हैं। गर्भ में पल रही संतान के भविष्य को लेकर परिवार के लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय की मौत की जानकारी मिलते ही दिग्विजय के बड़े भाई रिंकू सिंह के साथ घर के अन्य लोग एटा रवाना हो गए। दिग्विजय के पैत्रिक घर के दरवाजे पर ताला लटका रहा। पड़ोस के परिवार में रिश्तेदार के साथ गांव के लोग पूरे दिनभर गुमसुम बैठे रहे। गांव का हर कोई घटना को लेकर काफी दुखी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed