फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Detained youth detained, foul

हवालात में बंद युवक बेहोश, अफरातफरी

Sat, 01 Apr 2017 11:09 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 01 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Detained youth detained, foul
हवालात में बंद बेहोश युवक का ठंडे पानी से सिर धुलाते होमगार्ड। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। उमस और गर्मी के चलते हवालात में बंद एक युवक अचेत हो गया। इससे कोतवाली में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज हुआ। मारपीट के मामले में पांच लोग को पुलिस ने हवालात में बंद किया था। इसके बाद पुलिस ने शांतिभंग में सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव निवासी दिलीप शर्मा गांव में पान की दुकान गुमटी में चलाता है। शुक्रवार की शाम को धनंजय खरवार शराब के नशे में दुकान पर पहुंचा और गाली बकने लगा। इसका विरोध करने पर धनंजय दुकान में रखा सामान फेंकने लगा। इसको लेकर दुकानदार और धनंजय के घरवालों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिलीप, धनंजय, राजित, टिंकू, बन्ना को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी युवकों को हवालात में डाल दिया। शनिवार को समाधान दिवस लगा था।
विज्ञापन


इसमें एसडीएम और सीओ फरियाद सुन रहे थे। इस दौरान करीब 12 बजे दिन में गर्मी और उमस की वजह से हवालात में बंद राजित अचेत हो गया। यह देख एसडीएम के अर्दली ने शोर मचाया। इसके बाद युवक को बाहर निकाला गया। पुलिस वाले घबरा गए और सिर को ठंडा पानी धुले। इसके बाद भी आराम नहीं होने पर उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार हुआ। इसके बाद आनन-फानन में सभी का चालान पुलिस ने शांतिभंग में कर दिया, एसडीएम कोर्ट से सभी को जमानत मिल गई। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि गर्मी से थोड़ी तकलीफ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed