फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Sadar station received 66 Bora Pushtahar

देवरिया सदर स्टेशन पर 66 बोरा पुष्टाहार मिला

Sun, 17 Jul 2016 10:34 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sun, 17 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Deoria Sadar station received 66 Bora Pushtahar
पुलिस ने अज्ञात तस्कर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। तस्करी के लिए बिहार जा रहे 66 बोरा पुष्टाहार पुलिस के हाथ लग गया।  सूचना के बाद रविवार को जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने अज्ञात तस्कर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चर्चा है कि स्टेशन के कुछ कर्मचारियों और खाकीवालों की मिलीभगत से तस्करी का काम लंबे समय से चलता आ रहा है।
विज्ञापन



रविवार की सुबह प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पुष्टाहार होने की सूचना किसी ने जीआरपी को दी। प्रभारी एसओ सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन करने लगे। स्टेशन पर रखे पुष्टाहार के बारे में जानकारी नहीं होने पर पुलिस ने बुकिंग हाल से संपर्क साधा। वहीं भी माल की बुकिंग नहीं हुई थी। जीआरपी ने इसकी सूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी। उन्होंने ने भी पुष्टाहार के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कहीं।
विज्ञापन



चर्चा है कि कई ब्लॉक से तस्कर 66 बोरा पुष्टाहार स्टेशन पर ले गए थे। इन पुष्टाहारों को गोरखपुर-सिवान पैसेंजर ट्रेन से बिहार ले जाना था। प्रति बोरे की पुष्टाहार की कीमत 300 रुपये से अधिक बताई जा रही है। जिला कार्यक्रम विभाग और स्टेशन के कुछ कर्मचारियों की मदद से अक्सर बिहार में पुष्टाहार की सप्लाई की जाती है। सूत्रों की माने तो प्रति बोरा पुलिस को भी रकम अदायगी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरना 66 बोरा पुष्टाहार बिना बुकिंग के आसानी से प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। जीआरपी ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि कई लोगों के नाम प्रकाश में आ गए हैं। लेकिन पुलिस उन पर पर्दा डालने में लगी है।c
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed