{"_id":"57167bbd4f1c1bb73e8b477d","slug":"deoria-bus-depot-fire-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया डिपो की बस में आग, अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरिया डिपो की बस में आग, अफरातफरी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
देवरिया डिपो की बस में आग, अफरातफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला चौराहे के पास मंगलवार को सवारियों से भरी दिल्ली से देवरिया जा रही परिवहन निगम केे डिपो की बस में अचानक आग लग गई। बस के इंजन के पास अचानक आग की लपटे उठते देख चालक और यात्रियों के होश उड़ गए। बस में सवार यात्री दहशत में आकर चिल्लाने लगे। जिस समय बस में आग लगी उस समय चालक बस को रोककर सवारियां उतार रहा था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
आग की लपटे देखकर बस चालक और आस-पास के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका।
देवरिया डिपो की बस में कुल 53 यात्री तथा दो चालकों के साथ ही परिचालक सवार थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बस खलीलाबाद के नेदुला के पास पहुंची तो खलीलाबाद के लिए चार सवारियों को उतारने के लिए चालक ने नेदुला चौराहे के समीप बस रोक दी। अभी सवारियां उतर ही रही थी कि इंजन के पास आग की लपटे उठने लगी। गौरी बाजार के बसंतपुर निवासी चालक रविंद्र राय ने आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इधर बस में आग लगतेे देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस में उतरने के लिए होड़ मच गई। इसी बीच आस-पास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। किसी ने जानकारी पुलिस को दे दी, इसके बाद कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया।