फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death of one due to drinking raw liquor, commotion

कच्ची शराब पीने से एक की मौत, हंगामा

Fri, 21 Apr 2017 10:33 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 21 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Death of one due to drinking raw liquor, commotion
बैतालपुर के धतूरा खास स्थित भठ्ठे पर गांववालों ने तोड़फोड़ की। - फोटो : अमर उजाला
बैतालपुर। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के एक व्यक्ति की मौत कच्ची शराब पीने के चलते होने का आरोप लगाते हुए गांववालों ने एक ईंट-भठ्ठे पर हंगामा किया। मौके पर मौजूद मजदूर और कर्मचारियों को भी दौड़ाया। भट्ठे पर तोड़फोड़ की गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


जगदीशपुर गांव के लल्लन यादव 45 वर्ष की मौत गुरुवार को हो गई। गांव के लोगों ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में इसकी मौत कच्ची दारू पीने के चलते बताया है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान वंदना पासवान की अगुवाई में गांव की महिलाएं और युवक भठ्ठे पर पहुंच गए। इतनी संख्या में लोगों को देखते ही मजदूर और कर्मचारी भागने लगे। गांववालों ने उन्हें दौड़ा लिया, पर वे पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


इसके बाद गांववालों ने मजदूरों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए काफी हंगामा किया। गांववालों ने भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने और भठ्ठा बंद कराने की मांग की। गौरीबाजार के इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। युवक के मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई   की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed