फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   daed

करंट से बिजली मिस्त्री की मौत पर गुस्सा

Sun, 22 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 22 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
daed
बरहज में बिजली मिस्त्री बब्ल यादव की मौत के बाद विलाप करते परिवार के लोग।
बिजली उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ की लापरवाही से पोल पर चढ़कर बिजली फाल्ट दुरुस्त कर रहे मिस्त्री की जान चली गई। घटना के विरोध में गांववालों ने शव रखकर सड़क जाम कर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोग दोषी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम के समझाने पर लोग सड़क से हटे। हादसे के बाद बरहज नगर समेत देहात इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


भलुअनी थाना क्षेत्र के जरार गांव निवासी बब्बल यादव पुत्र राम दरश यादव बिजली मिस्त्री था। उसे विद्युत उपकेंद्र पर ठेकेदार की तरफ से रखा गया था। उसे करुअना इलाके की जिम्मेदारी मिली थी। शनिवार की देर शाम पिपरा पूरन गांव के फाल्ट हो गया था। गांव के दो युवक विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और फाल्ट होने की जानकारी दी। पिपरा पूरन गांव पहुंचकर उसे मोबाइल से ही शट डाउन लिया। इसके बाद वह पोल पर चढ़कर हाईटेंशन तार को ठीक करने लगा। उसी समय अचानक तेज धमाका हुआ और मिस्त्री जमीन पर आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत  हो गई। 
विज्ञापन



लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को मिली। वहीं परिवारवाले भी पहुंच गए। रविवार की सुबह परिवारवालों और गांववालों ने सोनाड़ी मोड़ पर बरहज-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। लोगों ने घटना के लिए एसएसओ को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed