फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Current seemingly killed two women

करंट लगने से दो महिलाओं की मौत

Fri, 17 Feb 2017 11:25 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 17 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Current seemingly killed two women
बिजली सप्लाई - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। करंट की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसा गौरीबाजार और तरकुलवा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार, गौरी बुजुर्ग गांव की सुरसती देवी गुरुवार की शाम खेत की तरफ गई थी। काम करते के दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार टूटकर ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


देर शाम जब महिला घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की।
घर के लोग जब खेत की तरफ पहुंचे तो सुरसती का शव झुलसा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद भी तार में करंट प्रवाहित हो रही थी। तरकुलवा के केशरीपुर गांव निवासी जानकी देवी शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब घर में काम कर रही थी। कमरे में कहीं बिजली का तार कटा था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही महिला जमीन पर गिर गई। हादसे के दौरान परिवार के सभी सदस्य बाहर काम से गए थे। घर लौटे तो महिला अचेत पड़ी थी। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी का केस दर्ज ः बघौचघाट। दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गुरुवार की रात बघौचघाट कस्बे के केसरी पांडेय की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित लाखों का सामान समेट ले गए थे। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed