फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Construction at the site of religious tension

धार्मिक स्थल पर निर्माण से तनाव

Sat, 02 Jul 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया Updated Sat, 02 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के मदरापाली गांव में धर्मस्थल पर पक्का निर्माण को लेकर दो समुदायाें के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। समाधान दिवस से मौके पर पहुंचे तहसीलदार और एसओ ने पैमाइश कराया। यह जमीन ग्राम सभा की बचत की है। फिलहाल मामला रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


मदरापाली गांव के बीच मेें धर्मस्थल है। गांव के ही कुछ लोग यहां पक्का निर्माण कराना चाह रहे थे। शनिवार को यहां दीवार चलाई जाने लगी। यह देखकर दूसरे समुदाय के लोग आए और निर्माण कार्य को रोक दिया। मामला बढ़ता देखकर एक समुदाय के लोग रामपुर कारखाना थाने पर पहुंच गए। यहां समाधान दिवस में आए तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार और एसओ मृत्युंजय पाठक से मामले की शिकायत की। 
विज्ञापन


मामला दो संप्रदायाें से जुड़ा होने की वजह से तहसीलदार और एसओ मयफोर्स मौके पर पहुंचे। लेखपालों ने पैमाइश की तो पता चला कि यह ग्राम सभा की बचत की जमीन है। धर्मस्थल बहुत पुराना है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समझा कर मामला हल कराने की कोशिश की गई, लेकिन देर शाम तक बात नहीं बन सकी थी। इसलिए यहां निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। एसओ मृत्युंजय पाठक का कहना है कि मदरापाली गांव में धर्मस्थल पर निर्माण को लेकर दो संप्रदायों के बीच तनाव की स्थिति हो गई थी। दोनों पक्षों को समझाया गया है। मामले का हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed