{"_id":"ea0a48226252fcdf65256bc83cb7825d","slug":"closed-door-hinge-with-a-teenager-who-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में फंदा लगाकर किशोरी ने आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कमरे में फंदा लगाकर किशोरी ने आत्महत्या की
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके के अवराचौरी गांव की एक किशोरी ने शनिवार की रात बंद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवती के फंदा लगाने की वजह परिजनों से विवाद के बाद नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि परिवार के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।
कोतवाली थानाक्षेत्र के अवराचौरी गांव निवासी श्याम सुंदर की पंद्रह वर्षीय बेटी संजना उर्फ काजल कक्षा नौ की छात्रा थी।
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात किसी बात को लेकर घर में उसका विवाद हो गया। काजल नाराज होकर कमरे में चली गई ।
कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों ने काजल को आवाज देनी शुरू की। कमरा बंद था और आवाज देने के बाद कोई उत्तर नहीं मिल रहा था।
दरवाजा तोड़कर घर के लोग अंदर पहुंचे तो कमरे में काजल का शव लटकता मिला। धीरे- धीरे गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई। दरवाजे पर भीड़ जुट गई।
किसी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। रात को पुलिस गांव में पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया।
किशोरी क ी मौत के कारण पर परिवार के लोग बोलने से इंकार कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गांव के कई लोगों से पूछताछ की गई।
पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।