फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CIB ticket broker arrested

सीआईबी ने टिकट दलाल को गिरफ्तार किया

Wed, 29 Jun 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 29 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
CIB ticket broker arrested
लार रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया टिकट दलाल को ले जाती सीआईबी
लार रोड रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर से एक टिकट दलाल को सीआईबी टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। टिकट दलाल के पकड़े जाने से मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दलाल के पास से टीम ने चार लोगों का रेल टिकट बरामद किया। रेलकर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन


लार रोड रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर लंबे समय से टिकट दलालों की सक्रियता की शिकायतें रेलवे को मिल रही थी। सब कुछ जानने के बाद भी रेलकर्मी और भटनी आरपीएफ टिकट दलाल पर हाथ नहीं डाल रहे थे। इसकी शिकायत किसी ने गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के एक अधिकारी से की थी। अफसरों के आदेश पर सुबह कृषक एक्सप्रेस से गोरखपुर सीआईबी इंस्पेक्टर शहनवाज हुसैन के नेतृत्व में टीम लार रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसकी भनक किसी भी कर्मचारी या टिकट दलाल को नहीं लगी। रोज की तरह टिकट दलाल आरक्षण काउंटर पर पहुंचा इसके बाद वह कार्यालय में अंदर गया।
विज्ञापन


11 बजे दिन में टीम ने छापामारी की। इससे आरक्षण काउंटर भगदड़ मच गई। मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी रेल टिकट दलाल चन्द्रद्वीप सिंह उर्फ बबलू को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दलाल के जेब से चार लोगों का लार रोड स्टेशन से से लोकमान्य तिलक तक स्लीपर का टिकट बरामद हुआ। टीम में इंस्पेक्टर के अलावा सतीश कुमार यादव, पवनेश मिश्रा, रियाज, सत्यप्रकाश आदि शामिल रहे। इस बाबत शहनवाज हुसैन ने बताया कि लंबे समय से टिकट की दलाली बबलू लार रोड रेलवे स्टेशन पर करता था। केस दर्ज कर इसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed