फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chini amount captive in Kushinagar

कुशीनगर में बंधक बनाकर रकम छिनी

Tue, 12 Jul 2016 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 12 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
 Chini amount captive in Kushinagar
आकाश्‍ा - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। डाला गांव के रहने वाले एक युवक को बदमाशों ने कुशीनगर में बंधक बनाकर 50 हजार रुपये छीन लिया। वह 48 घंटे तक बदमाशों के चंगुल में रहा। वह कुशीनगर के रहने वाले एजेंसी मालिक के घर से रुपये लेकर रुद्रपुर लौट रहा था।
विज्ञापन



रुद्रपुर के डाला गांव का रहने वाला आकाश शुक्ला सेमरौना चौराहा स्थित ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। ऐजेंसी का मालिक मुबारक अंसारी कुशीनगर जिले के गुरवलिया गांव का रहने वाला है। वह मालिक के कहने पर उसके गांव 50 हजार रुपये लाने गया था। बकौल आकाश दो दिन पहले वह रकम लेकर लौट रहा था कि जानकीनगर चौराहे पर पांच लोगों ने उसे घेर लिया। उनमें से एक युवक पहले उसके साथ एजेंसी में काम करता था।
विज्ञापन


उसे पकड़ का पांचों पड़रौना के कसिया गांव में ले गए। वहां उसे डरा धमका का बदमाशों ने वीडियो क्लिप बनाई। उनमें से एक खुद को किसी टीवी चैनल का पत्रकार बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवक के अनुसार बदमाश उसके पॉकेट से 50 हजार रुपये निकाल लिए और 48 घंटे कब्जे में रखे। बदमाश और रकम की मांग कर रहे थे। तीन हजार रुपये और मंगा कर देने पर उसे छोड़ा गया।


एजेंसी के मालिक ने पड़रौना कोतवाली में घटना के संबंध में तहरीर दी है। बदमाशों के चंगुल से छूटा युवक रुद्रपुर पहुंचकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मुकामी पुलिस ने घटना की जानकारी पड़रौना की पुलिस को दी है। इस मामले की जांच पड़रौना की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed