फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on two unknown persons in loot

दो अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज

Sun, 17 Dec 2017 10:56 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 17 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
case on two unknown persons in loot
crime scene
देवरिया। 
विज्ञापन

शनिवार की रात कैलासपुरी लेन नंबर-1 में सराफा व्यवसायी से लूट के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। पुलिस की टीमें घटना के खुलासा में लगी हैं। तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
भुजौली कॉलोनी के रहने वाले शारदानंद वर्मा पुत्र रतनलाल की मालवीय रोड जमुना गली में स्वर्ण आभूषण की दुकान है। शनिवार की देर रात को दुकान बंद कर वह बाइक से घर जा रहे थे। उनके पास 250 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण थे। सीसी रोड कीकैलासपुरी लेन नंबर-एक के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश उनसे सोने वाला बैग छीनने लगे। विरोध पर शारदानंद की पिटाई भी की। अंत में तमंचा दिखाकर बैग छीन लिया और फायर करते हुए शुगर मिल की तरफ भाग गए। घायल शारदानंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद डॅायल-100 और सीओ सिटी सीताराम मयफोर्स मौके पर पहुंचे। यहां फायर किया गया 315 बोर का एक खोखा मिला। शारदानंद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

खुलासे में लगाई गई चार टीम
देवरिया। सराफा व्यवसायी से हुई लूट के खुलासे के लिए एसपी ने चार टीमें लगाई हैं। सीओ सिटी, सदर कोतवाल, ईगल टीम और एसपी की स्वॉट टीम लगी है। एसपी राकेश शंकर ने जल्द घटना के खुलासा के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed