{"_id":"cc4d51707287e253d7d57ee2a42c6902","slug":"case-on-land-lord-and-bijli-department-je-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के जेई और मकान मालिक पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग के जेई और मकान मालिक पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमनाथ मंदिर के पास करंट से बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के जेई और मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
परिवारवालों ने दोनों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर, आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मंगलवार की शाम सिंधी मिल, सोमनाथ मंदिर निवासी तेज प्रताप का दस वर्षीय बेटा शिवम करंट की चपेट में आ गया था। मौके पर उसकी मौत हो गई थी।
घटना के दौरान शिवम अपने मित्रों के साथ एक निर्माणाधीन मकान की छत पर खेल रहा था। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि मकान मालिक की लापरवाही से बच्चे छत पर पहुंच गए।
हादसे के दौरान बिजली विभाग के जेई और सब स्टेशन को घटना की सूचना दी गई। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने समय से कोई कार्रवाई नहीं की।
हादसे के पंद्रह मिनट बाद सप्लाई रोकी गई। जिससे शिवम की मौत हो गई। मृतक के पिता तेज प्रताप गुप्ता ने इलाके के जेई और मकान मालिक के खिलाफतहरीर दी।
कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के बाद घरवालों ने मकान मालिक और बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
जांच की कई और तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।