फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed on behalf of Prime sponge

प्रधान की तरफ से दर्ज केस स्पंज

Fri, 05 Aug 2016 10:19 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 05 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Case filed on behalf of Prime sponge
अपराध - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सिपाही की पिटाई और वर्दी फाड़ने के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। अवकाश से लौटने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले का नए सिरे से अवलोकन किया। पड़ताल में पता चला कि सिपाही को बचाने वाले लोगों पर पुलिस ने सत्तापक्ष के दबाव में आकर केस दर्ज कराया है। एसपी ने प्रधान की तरफ से दर्ज केस वापस करने का निर्देश जारी कर दिया। शुक्रवार को एसओ रामपुर कारखाना ने केस को खत्म कर एसपी को रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाने में तैनात जितेन्द्र सिंह महुआपाटन पुलिस प्वांइट पर 31 जुलाई की रात ड्यूटी पर थे। उनके साथ पांडेयपुर निवासी गौरव पांडेय भी चौकी में थे। रात को कुशहरी के प्रधान निजाम अंसारी पुलिस प्वाइंट पर पहुंचे और सिपाही से विवाद करने लगे। उनका कहना था कि सिपाही चौकी में बैठाकर गौरव को शराब पिला रहा है। सिपाही ने इसका विरोध किया और कहा कि आप रिकार्डिंग कर पूरे मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत कराए।
विज्ञापन


अगर मै दोषी हूं तो कार्रवाई होगी। यह बात प्रधान को नागवार लगी उन्होंने समर्थकों के साथ सिपाही जितेन्द्र सिंह को बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। सिपाही की वर्दी फाड़कर जलील कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे गौरव को भी पीटकर घायल कर दिया। गौरव ने घटना की जानकारी गांववालों को दी। जिसके बाद कई लोग मौके पर पहुंचे और सिपाही की जान बची।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान निजाम अंसारी के पक्ष में सत्तापक्ष के कई लोग थाने पहुंचे और हंगामा किया। सिपाही की तहरीर पर प्रधान निजाम अंसारी सहित चार पर केस दर्ज कर लिया गया। यह बात सत्ताधारियों को नागवार लगी उन्होंने प्रधान की तरफ से सिपाही को बचाने वाले पांडेयपुर निवासी गौरव पांडेय सहित नौ लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया।

पूरी घटना उस समय हुई जब एसपी प्रभाकर चौधरी अवकाश पर जिले से बाहर थे। गुरुवार को वापस आने के बाद जब प्रकरण एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेकर दोनों केस का अवलोकन किया। एसपी ने प्रधान पक्ष की ओर से दर्ज केस को खारिज करा दिया।


सिपाही की पिटाई और वर्दी फाड़ने के बाद बचता ही क्या है। अगर वह दोषी था तो शिकायत करते मैं कार्रवाई करता। दोनों केस के बारे में जानकारी जुटाई गई है। प्रधान की तरफ से दर्ज केस को स्पंज करा दिया गया है। सिपाही को पीटने में वांछित चल रहे अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी।
-प्रभाकर चौधरी, एसपी देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed