{"_id":"56febd294f1c1b9e40f00105","slug":"candidates-protest-for-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनिंग के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
deoria
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती मेें चयनित अभ्यर्थियों ने ट्रेनिंग की मांग को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में पुलिस भर्ती मेें चयनित अभ्यर्थियों ने ट्रेनिंग की मांग को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन किया। चयनित अभ्यर्थी तत्काल ट्रेनिंग कराए जाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसपी को दिया। वहीं एसपी प्रभाकर चौधरी ने बातचीत कर अभ्यर्थियों को जल्द ट्रेनिंग का भरोसा दिया, जिसके बाद अभ्यर्थी मान गए।
वर्ष 2013 में पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन हुआ। पहले बैच के अभ्यर्थी ट्रेनिंग में चले गए। वहीं दूसरे बैच में पूरे प्रदेश में 16747 अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग में जाना है, जिसमें देवरिया के 353 अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि सीएम के वादे के अनुसार दूसरे बैच के अभ्यर्थियों को 28 मार्च को ट्रेनिंग में जाना था। लेकिन दूसरे बैच के चयनित अभ्यर्थियों का ट्रेनिंग में बुलावा नहीं आया।
इससे नाराज अरुण, राकेश, प्रदीप, हितेश, विकास गोंड, विनोद गोंड, पंकज, विवेक, सुमित सहित कई अभ्यर्थियों ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन किया। इसके बाद अभ्यर्थी पुलिस लाइंस पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। बातचीत में एसपी ने अभ्यर्थियों को बताया कि अभी ट्रेनिंग के लिए जगह नहीं है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।