फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   candidates beaten

सुविधा शुल्क न देने पर परीक्षार्थियों को पीटा

Sat, 02 Apr 2016 12:25 AM IST
deoria
deoria Updated Sat, 02 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
candidates  beaten
सलेमपुर कोतवाली में पिटाई के बाद जुटे अभिभावक।  - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर में सुविधा शुल्क न देने पर परीक्षार्थियों को स्कूल में बंद कर विद्यालय प्रशासन के कर्मचारियों ने पीटा। इसमें एक परीक्षार्थी लापता बताया जा रहा है। वहीं घायल परीक्षार्थियों का इलाज सीएचसी पर हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय के चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ की ओर से इन दिनों परीक्षा संचालित हो रही है। परशुराम चंडिका वेद संस्कृत विद्यालय सोहनाग के परीक्षार्थियों का सेंटर पार्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठेगवल में है। शुक्रवार को द्वितीय पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड (हाईस्कूल) का हिंदी विषय का पेपर था। 

विज्ञापन

 

परीक्षार्थियों का आरोप है कि पार्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठेगवल के कर्मचारियों ने सुविधा शुल्क के नाम पर पंद्रह सौ रुपये की मांग की थी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर परीक्षा केन्द्र के कर्मचारियों ने लार थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी विकास पांडेय, पिपरा मिश्र गांव के अमितोष मिश्र, अनुज, सुमित, गणेश, अस्तीक समेत सात परीक्षार्थियों की पिटाई कर विद्यालय में बंद कर दिया। इसके अलावा भी सुविधा शुल्क नहीं देने वाले परीक्षार्थियों को पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसकी जानकारी एक परीक्षार्थी ने 100 नंबर पर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख विद्यालय के कर्मचारी खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने विद्यालय के चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। देर रात को पहुंचे अभिभावकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत प्रभारी कोतवाल शशिकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। कुछ लोगोें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed