{"_id":"57604ed94f1c1bc61011bb59","slug":"businessman-beaten-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी को पीटा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी को पीटा, एक गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
घायल मछली व्यवसायी का साथी प्रभात सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया रकम देने के बहाने मछली व्यवसायी को दुकानदारों ने बुलाया और उसे दौड़ाकर पीटा। इससे मछली मंडी में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा दुकानदार भाग निकला। घायल व्यवसायी और उसके साथी का इलाज सीएचसी पर हुआ।
मऊ जिले के सराय लखनसी के ताजपुर मठिया गांव निवासी संजय सिंह मछली का व्यवसाय करते हैं। मझौलीराज नगर निवासी हरेंद्र साहनी और राजकुमार साहनी उनसे मछली लेकर अपनी दुकान चलाते हैं। संजय सिंह का कहना है कि मछली का 3.25 लाख रुपये दोनों दुकानदारों पर बकाया था। दुकानदारों ने कई बार कहने पर कुछ रकम वापस की। लेकिन अभी भी 1.60 लाख रुपये बकाया है।
सोमवार को संजय नगर के मछली मंडी स्थित उनकी दुकान पर गया तो दोनों दुकानदार मंगलवार को आने की बात कहे। मंगलवार को संजय सिंह, लार के बरडीहा गांव निवासी प्रभात सिंह के साथ पहुंचे। अभी वह दुकान पर जाकर खड़े हुए थे कि दोनों दुकानदार मिलकर लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हरेंद्र और उसके अन्य साथी भाग निकले। संजय की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में राजकुमार और हरेंद्र पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल ने बताया दुकानदारों पर केस दर्ज कर लिया गया है।