{"_id":"57adff7d4f1c1b2f54ee47bf","slug":"bullion-sought-protection-money-from-shopkeepers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकानदार से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा दुकानदार से मांगी रंगदारी
देवरिया
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
अजीत वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। बाजार के दुकानदारों से रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की निष्क्रियता से बेखौफ बदमाश दुकानदारों को रंगदारी के लिए धमका रहे हैं।
इससे परेशान एक सराफा दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के पंडित हरैया गांव निवासी अजीत वर्मा स्टेशन रोड में सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं।
इसके मोबाइल पर सात अगस्त को फोन कर एक बदमाश एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने और पुलिस से शिकायत करने पर बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी। इससे सहमा दुकानदार चार दिनों तक यह बात किसी से नहीं कही। बदमाश के बार-बार धमकी देने से आजिज आकर दुकानदार ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इसके पूर्व भी नगर के कई सराफा दुकानदार और व्यवसायियों से बदमाश रंगदारी मांगने के साथ-साथ धमकी दे चुके हैं। इस बाबत प्रभारी कोतवाल शशिकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।