फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BSF jawan kohram on death

बीएसएफ जवान की मौत पर कोहराम

Sat, 13 May 2017 10:58 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 13 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan kohram on death
अनिल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। जम्मू-कश्मीर के राजोरी में तैनात देवरिया के बीएसएफ जवान की जीएलसी प्रशिक्षण के दौरान अचानक मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई। घर वाले शव आने का इंतजार कर रहे है। मईल के अड़िला निवासी चारू बाबू उपाध्याय का 35 वर्षीय बेटा बीएसएफ जवान अनिल कुमार उपाध्याय की तैनाती जम्मू-कश्मीर के राजौरी में थी। जीएलसी प्रशिक्षण के दौरान शुक्रवार को क्रॉस कंट्री दौड़ में अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के माध्यम से जानकारी घर वालों को मिली तो वे दंग रह गए और गांव वालों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। पुलिस की माने तो देर रात को शव आने की उम्मीद है। इसके मौत से घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घर वालों की माने तो इनकी एक मई  2003 को बीएसएफ में भर्ती इलाहाबाद में हुई थी और सात अगस्त 2003 को ड्यूटी ज्वाइन किए थे। नौकरी के दौरान कई बार आतंकियों के निशाने पर भी रहे। विभागीय पदोन्नति के क्रम में जीएलसी का प्रशिक्षण ले रहे थे। क्रास कंट्री दौड़ के दौरान इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीएसएफ जवान अनिल तीन भाइयों में बड़े थे। दूसरे नंबर का भाई अजीत उपाध्याय सीआरपीएफ में है। वहीं छोटा भाई अशोक कुमार घर पर खेती का काम संभालते है। बीएसएफ जवान के मौत से मानो परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। अनिल के दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटा बीएससी कर रहे है और बेटी पंकज गाजीपुर से बीटीसी की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed