फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BSF jawan killed during treatment

बीएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत

Mon, 04 Jul 2016 10:56 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 04 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan killed during treatment
तिम संस्कार गौरा घाट स्थित शमशान घाट पर सैनिक सम्मान के साथ किया गया। - फोटो : अमर उजाला
बरहज/मगहरा। बीएसएफ में कांस्टेबल पद पर तैनात रहे जवान की एक जुलाई को जैसलमेर में मौत हो गई। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ सरयू तट पर किया गया।
विज्ञापन


खुखुंदू थानाक्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी रामायन तिवारी के 46 वर्षीय बेटे सत्येंद्र तिवारी बीएसएफ की 194वीं बटालियन जैसलमेर में बतौर कांस्टेबल पद पर तैनात थे। पिछले माह वह घर छुट्टी पर आए थे।
विज्ञापन


ड्यूटी पर लौटने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। विभाग के अस्पताल में उनका इलाज शुरू हुआ। जहां इलाज के दौरान एक जुलाई को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बाद अधिकारियों ने घटना की सूचना घरवालों को दी। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। विभागीय कार्रवाई के बाद जैसलमेर से उनका शव पटना लाया गया। जहां से एनडीआरएफ के वाहन में सोमवार की सुबह घर पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार गौरा घाट स्थित शमशान घाट पर सैनिक सम्मान के साथ किया गया।

जहां शव के साथ आए एसएसआई मोहनलाल सैनी व एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने अन्य सैनिकों के साथ ‘गार्ड ऑफ आनर’ देते हुए अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि इकलौते बेटे प्रभाकर ने दी।


इस दौरान तहसीलदार तिलेश्वर प्रसाद, एसओ राजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य गिरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान दुर्गा शरण तिवारी, धनंजय तिवारी, रामप्रवेश यादव, ओंकार नाथ तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed