{"_id":"57a4c3414f1c1b8f3a2b8dd2","slug":"bsa-attached-pla-account-freeze","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए का पीएलए खाता कुर्क, निकासी पर रोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसए का पीएलए खाता कुर्क, निकासी पर रोक
देवरिया
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
बेशर्मी भरे सवालों पर जज के खिलाफ मुकदमा
- फोटो : डेलीमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला उपभोक्ता फोरम के आदेश के बावजूद रकम का भुगतान नहीं करने पर सदर तहसील प्रशासन ने बीएसए पर शिकंजा कसा है। आरसी जारी होने के बाद भी भुगतान नहीं करने पर एसडीएम ने बीएसए के पीएलए खाता कुर्क कर दिया है।
साथ ही बकाए धनराशि के भुगतान तक खाते से आहरण पर रोक लगा दी है। जिला उपभोक्ता फोरम ने अवधेश नारायण बनाम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मामले में 166899 रुपये, मदन गोपाल बनाम बीएसए में 44765 रुपये, रामसूरत बनाम बीएसए के मामले में 279314 रुपये वसूली का आदेश दिया। लेकिन बीएसए ने इस धन का भुगतान नहीं किया।
जिला उपभोक्ता फोरम ने सदर तहसील प्रशासन को वसूली करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने आरसी जारी करते हुए नोटिस जारी किया। इसके बाद 13 जुलाई को बकाया धनराशि जमा कराए जाने के संबंध में पत्र भी लिखा। लेकिन निश्चित समय तक धन जमा नहीं हुआ। एसडीएम सदर ने बीएसए के पीएलए खाते को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
साथ ही बकाया धनराशि के भुगतान होने तक आहरण पर रोक लगा दी। एसडीएम सदर ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को इस आशय का पत्र भेज दिया है। साथ ही बीएसए समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी के मुताबिक इस खाते में केवल शिक्षकों के बीमे का पैसा होता है।