फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brick-kiln raw liquor recovered

ईंट-भट्ठे से कच्ची शराब बरामद

Sat, 14 Jan 2017 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 14 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Brick-kiln raw liquor recovered
मदनपुर पुलिस ने हीरामन परसिया पर छापा मारकर कच्ची शराब बरामद की। - फोटो : अमर उजाला
पकड़ी बाजार। मदनपुर पुलिस ने शनिवार को पकड़ी बाजार के एक ईंट-भट्ठे पर छापा मारकर कच्ची शराब को तहस नहस कर दिया। भट्ठे पर बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री चल रही थी। पुलिस ने शराब बनाने और बेचने के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहां से करीब 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


शाम करीब तीन बजे मदनपुर थानाध्यक्ष जेेपी यादव ने भारी पुलिस फोर्स को लेकर हीरामन परसिया गांव के भट्ठे पर छापा मारा। इस दौरान भट्ठे पर कच्ची शराब बनाने और बेचने वाले भट्ठा छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मौके से भाग रहे दो लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों झारखंड के बताए जा रहे हैं। ईंट-भट्ठे पर कच्ची की कई भट्ठिया धधक रही थीं।
विज्ञापन


धंधेबाज कच्ची शराब बनाने के लिए कच्चा माल लहन को ईंट के चट्टों में छुपा कर रखे थे। पुलिस ने सर्च के दौरान 200 गैलनों में रखा गया करीब 300 लीटर लहन बर्बाद कर दिया। उन्होंने भट्ठियों को तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से उपकरण और 40 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। इस बाबत सीओ एनके सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed