फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Breaking the shutter of the shop half million theft

दुकान का शटर तोड़कर ढाई लाख की चोरी

Tue, 25 Oct 2016 10:46 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 25 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Breaking the shutter of the shop half million theft
मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। शहर के गरुणपार, अमर ज्योति चौराहे के पास मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह दुकान मालिक को जानकारी हुई। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। शहर में चोरी की वारदात से कारोबारी परेशान हैं। मोहित जायसवाल की श्याम मोबाइल नाम से दुकान है। दुकान की दूसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है।
विज्ञापन


सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद घर के लोग सोने चले गए। रात में किसी समय शटर की कुंडी तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हुए। विभिन्न कंपनियों की करीब 120 मोबाइल सेट, रिचार्ज, नकदी और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह मोहल्ले के लोगों की नजर जब शटर पर पड़ी तो शोर मचाया। धीरे-धीरे मोहल्ले में कारोबारी जुट गए और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मोहित ने बताया कि चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए हैं। शहर में पुलिस की गश्त से कोई फायदा नहीं हुआ। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस गई थी। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed