फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Boxcar sprung forward youth, death

मालगाड़ी के आगे कूदा युवक, मौत

Thu, 29 Sep 2016 11:48 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 29 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Boxcar sprung forward youth, death
मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सदर स्टेशन पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक मालगाड़ी के आगे कूद गया। हादसे से चंद मिनट पहले उसने एक बुजुर्ग को पर्स और मोबाइल दे दिया था।
विज्ञापन


जीआरपी एसओ ने कहा कि मोबाइल के कॉल डिटेल, परिजनों से बात कर मौत की वजह की जानकारी जुटाई जाएगी। सलेमपुर, सुगही बार्ड-12 निवासी प्रेमचंद्र यादव का बेटा विपुल यादव गुरुवार दोपहर सदर स्टेशन पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह काफी वक्त से स्टेशन पर था और लोगों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान भटनी से एक मालगाड़ी रनथ्रू क्रॉस कर रही थी।
विज्ञापन


कोई कुछ समय पाता इससे पहले उसने जेब से पर्स, मोबाइल और अन्य सामान निकाल कर स्टेशन पर मौजूद एक बुजुर्ग को दे दिया और चलती ट्रेन के आगे कूद गया। यह देख लोग दंग रहे गए। जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग ने पुलिस को पूरी घटना को बताई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के आत्महत्या की वजह परिजन पुलिस से साझा नहीं कर रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक तनाव में था। जीआरपी एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed