फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJYM workers fired dummy of state goverment

भाजयुमो ने सुभाष चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका

Sun, 25 Oct 2015 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 25 Oct 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
कसया जाते समय भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही की हुई गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शाही की गिरफ्तारी को राज्य सरकार की दमनात्मक कार्रवाई बताया गया।
पुतला दहन स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है।
इसका ताजा उदाहरण कसया की घटना है। उन्होंने कहा कि कसया में पुलिस अत्याचार से पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही जा रहे थे।
विज्ञापन

राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह राज्य सरकार की दमनकारी नीति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, रमेश वर्मा, नवीन सिंह, विजय पटेल, दीपक गौतम, राजेश कुशवाहा, राजन यादव, धीरज तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। पुतला फुंकने वालों में अमरध्वज राय, पुनीत सिंह, गोविंद चौरसिया, विशाल मल्ल, पवन चौरसिया, शेरू गोंड, संदीप वर्मा, सूरज पटेल, नीतेश गुप्त, विवेक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed