फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bjria candidate at loggerheads, frantically firing

बंजरिया में भिड़े प्रत्याशी, ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 05 Dec 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Sat, 05 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

खुखुंदू के अमवा पांडेय गांव के बंजरिया टोले में चुनावी रंजिश में शुक्रवार की रात दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। 15 से अधिक राउंड फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। 

पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग गए। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया। जिसे दबाव के चलते शनिवार को छोड़ दिया गया। पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है। 

अमवा पांडेय गांव का बंजरिया टोला भटनी विकास खंड और खुखुंदू थानाक्षेत्र में पड़ता है। शनिवार को इस गांव में मतदान हुआ। 

इससे पूर्व शुक्रवार की रात को प्रत्याशी समर्थकों संग अपने-अपने मतदाताओं को सहेजने में लगे थे। रात करीब 10 बजे ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया। फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान दोनों पक्षों से लोगों ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी।

 गांव के लोगों का कहना है कि करीब 15 राउंड फायरिंग की गई है। किसी ने मामले की जानकारी खुखुंदू पुलिस को दी। सूचना के बाद खुखुंदू पुलिस गांव में पहुंची। तब तक विवाद हो रहा है। 

पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के लोग भागकर छिप गए। गांव पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उच्चाधिकारियों के दबाव में शनिवार को पुलिस ने उसे छोड़ दिया। 

खुखुंदू के थानेदार अंशुमान यदुवंशी का कहना है कि अमवा पांडेय के बंजरिया टोला में दो प्रत्याशियों के बीच विवाद और फायरिंग की सूचना मिली थी। रात की वह मयफोर्स मौके पर गए थे। 

उनका कहना है कि फायरिंग की घटना गलत है। केवल विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed