फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bicdhar Inndn the steamer over 65 riders stuck breath of

बीचधार में स्टीमर का ईंंधन खत्म, 65 सवारों की अटकी सांसब

Sat, 16 Jul 2016 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 16 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bicdhar Inndn the steamer over 65 riders stuck breath of
स्टीमर का ईंधन (डीजल) बीच धारा में ही खत्म हो गया। - फोटो : अमर उजाला
बरहज,देवरिया। शनिवार को घाघरा नदी के उस पार से लोगों को लेकर बरहज आ रहे स्टीमर का ईंधन (डीजल) बीच धारा में ही खत्म हो गया। बिना नियंत्रण के ही स्टीमर बहते हुए करीब एक किलोमीटर दूर मऊ जिले के जरलहवा तट तक पहुंच गई।
विज्ञापन


स्टीमर पर सवार करीब 65 लोगों की सांसे अटकी हुई थी। दूसरे स्टीमर से ईंधन मंगाकर  स्टीमर  चालू किया गया। नदी के कुटी घाट पर लोगों को सुरक्षित लाया तब लोगों के जान में जान आई।
विज्ञापन


प्रशासन ने बरहज में घाघरा नदी के घाट पर कांट्रैक्ट पर स्टीमर चलाने का ठेका दे रखा है। नदी के उस पार  परसिया देवार तट से शनिवार को दिन में करीब दो बजे स्टीमर लोगों को लेकर बरहज के कुटी घाट के लिए रवाना हुआ। स्टीमर  पर 65 लोग सवार थे जिनमें 25 पुरूष, 20 महिलाएं, 10 बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा छह बाइक और आठ साइकिलें भी लादी  थीं। बीच घारा में पुहंचने पर  स्टीमर में ईंधन खत्म होने से इंजन बंद हो गया। चालक लालधर ने इंजन चालू करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

बिना नियंत्रण के स्टीमर उफनाती नदी में बहने लगी। एक जगह तो भंवर में फंसकर स्टीमर घूमने लगा। इसकी सूचना मोबाइल से कुटी घाट पर दूसरे स्टीमर के कर्मचारी को दी गई। वह डीजल लेकर आया तब स्टीमर अपने गंत्वय तक रवाना हुई।


लोकनिमार्ण विभाग के एक्सईएन आरके चौधरी का कहना है कि स्टीमर की क्षमता 30-35 की ही है। लोग जबदस्ती सवार हो जाते हैं। इसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन वह सुनती नहीं। स्टीमर का ईंधन खत्म होना ठेकेदार की लापरवाही है। उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed