{"_id":"57acb60c4f1c1b6b15ee440c","slug":"beer-made-by-the-urge-robber","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बीयर’ की तलब ने बना दिया लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘बीयर’ की तलब ने बना दिया लुटेरा
देवरिया
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने दो दिन पूर्व लूट का पर्दाफाश किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। न्यू कॉलोनी के कैलाश पति चौरसिया के घर में मंगलवार की रात को हुई लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। लूट की घटना को अंजाम देने वाला 11वीं का छात्र है। पॉकेट मनी और बीयर पीने के लिए उसने लूट की थी। छात्र के इस कारनामे से एसपी भी हतप्रभ हैं। उसके पास से पिस्टल, सोने-चांदी के जेवरात, नकद और मोबाइल बरामद हुआ है।
कैलाश पति चौरसिया के घर मंगलवार की रात स्कूटी से एक युवक पहुंचा। स्कूटी खड़ी कर वह सीधे घर में घुस गया। तमंचे के बल पर उसने कैलाश पति की बहू से गहना, मोबाइल और 15 हजार रुपये नकदी लूट लिया। घटना के बाद वह आराम से भाग गया था। एसपी प्रभाकर चौधरी ने इस घटना के खुलासे का निर्देश दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय, सीआईयू टीम के प्रभारी मिथिलेश राय और सर्विलांस सेल के प्रभारी राहुल सिंह ने लूट करने वाले किशोर को दबोच लिया।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में घटना का पर्दाफाश करते हुए एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गौरीबाजार इलाके के चरियांव के रहने वाले ऋषिकेश ने लूट की घटना को अंजाम दिया। वह 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस, मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात 8600 रुपये नकद और स्कूटी बरामद हुई।
विज्ञापन
ऋषिकेश ने बताया कि पॉकेट खर्च और दोस्तों के साथ बीयर पीने के लिए वह लूट करता है। पुलिस ने खुलासा करने वाली टीम को बधाई दी है। ऋषिकेश को जेल भेज दिया गया है।