फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bank account hacked booked plane tickets

बैंक अकाउंट हैक कर जहाज का टिकट बुक कराया

Thu, 14 Jan 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 14 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
किसान का बैंक अकाउंट हैक कर जालसाजों ने 1.3 लाख का हवाई जहाज का टिकट बुक करा लिया हैं। एटीएम मशीन से रुपये निकालने गए किसान को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने शाखा प्रबंधक और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना क्षेत्र के भरहेचौरा गांव निवासी लालजी पटेल का नगर के केनरा बैंक में अकाउंट है।

किसी अन्य शहर में नौकरी कर रहे इनके दो बेटों ने अकाउंट में रकम भेजी थी। बुधवार को लालजी अपने छोटे बेटे को रकम निकालने के लिए एटीएम पर भेजा।
चेक करने पर अकाउंट में बैलेंस शून्य मिला। बृहस्पतिवार को बैंक में पहुंचे लालजी ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की।
शाखा प्रबंधक ने अकाउंट जांच कर बताया कि तीन माह के अंदर मुंबई शहर से जालसाजों ने 1.3 लाख का जहाज का टिकट बुक कराया और सामानों की खरीदारी भी की है।
लालजी ने अपने बेटे की शादी के लिए रकम बैंक में रखी थी। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed