फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Babu arrested taking bribe

रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 17 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Babu arrested taking bribe
रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार।
देवरिया में एंटी करप्शन विंग की टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्य के साथ टीम आरोपी बाबू को लेकर कोतवाल पहुंची। इसकी खबर फैलते ही विकास भवन में खलबली मच गई। आरोपी बाबू एक महिला सफाई कर्मचारी से वेतन पास करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


बनकटा सुंदरपार की ममता देवी भागलपुर ब्लॉक के मिश्रौली में सफाई कर्मचारी हैं। महिला को तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा था। आरोप है कि वेतन भुगतान करने के एवज में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक सतीश श्रीवास्तव तीन हजार रुपये की मांग कर रहा था। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद जिला पंचायत राज्य अधिकारी कार्यालय में सुनवाई नहीं हुई। जिससे सफाई कर्मी के पति उमेश प्रसाद ने गोरखपुर एंटी करप्शन विंग में शिकायत की। इस पर विंग ने डीएम से अनुमति मांगी। इसके बाद बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर सभाजीत तिवारी, उप निरीक्षक मोहम्मद रफीक, शैलैन्द्र राय, चंद्रभान मिश्र और शेषनाथ विकास भवन पहुंच गए।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े दस बजे जब उमेश प्रसाद ने बाबू सतीश श्रीवास्तव को 3000 रुपये दिए उसी समय टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी बाबू गोरखपुर के बिछिया क्षेत्र का रहने वाला है। साक्ष्य संकलन करने के बाद टीम बाबू को लेकर कोतवाली आई और पूछताछ के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कराकर जेल भेज दिया। इसके पहले भी विकास भवन स्थित विकलांग जन विकास विभाग में तैनात एक कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed