फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attempted rape to Friends daughter

दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप का प्रयास

Thu, 26 May 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 26 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
attempted rape to Friends daughter
रेप
गौरीबाजार इलाके की रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ नशे में धूत आरोपी ने रेप की कोशिश की। आरोपी ने दोस्त की बेटी पर बुरी नजर गड़ा रखी थी। वह अपने मकसद में कामयाब होता इससे पहले गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी फरार हो गया। गौरीबाजार पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहीं है।
विज्ञापन


बैतालपुर चौकी इलाके में आने वाले एक गांव का मकैनिक बुुधवार की रात साथी के साथ घर पहुंचा। दोनों ने शराब पी रखी थी। मकैनिक की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी ने उसे अपने साथ घर जाने की बात कहीं। परिजनों ने नाबालिग लड़की को आरोपी के साथ भेज दिया। रात नौ बजे तक लड़की जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आरोपी के घर जब लड़की वाले पहुंचे तो पता चला कि वह बच्ची को लेकर घर  नहीं आया है। आशंका होने पर गांव के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच पीड़िता गांव के बाहर नहर पर अकेली पाई गई।
विज्ञापन


उसने परिवारवालों ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। नाबालिग के साथ रेप की सूचना पर बैतालपुर चौकी पहुंची और जांच में जुट गई। परिवारवालों का आरोप है कि नशे की हालत में आरोपी ने रेप की कोशिश की है। वह कई बार ऐसी हरकत कर चुका था। लड़की के साथ हुई घटना केे लेकर गांव में गहमागहमी है। गौरीबाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवारवालों से संपर्क किया जा रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed