फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attack on sleeping labour .

सोते मजदूर का गला रेता, गंभीर

Thu, 02 Jun 2016 11:27 PM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
attack on sleeping labour .
घायल युवक अवतार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
भागलपुर,  दरवाजे पर सो रहे मजदूर के गर्दन पर धारदार हथियार से पड़ोसियों ने बुधवार की रात हमला कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर घायल मजदूर गोरखपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती है।
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानलेवा हमले की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मईल थाना के देवकली गांव निवासी जयप्रकाश उर्फ छोटक (35) बुधवार की रात अपने दरवाजे पर सो रहा था।
आधी रात को पड़ोसियों ने उसके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे मजदूर के परिवार में अफरातफरी मच गई। खून से लथपथ बेहोश मजदूर को लोग भागलपुर पीएचसी ले आए। हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में कुछ देर तक इलाज में राहत नहीं मिलने पर परिजन मजदूर को गोरखपुर के एक नर्सिंग होम ले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों से पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मजदूर के घरवालों के अनुसार गर्दन की कई नसें कट जाने से उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

इस बाबत मईल एसओ नेहरू ने बताया कि सो रहे मजदूर पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। संदेह के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed