फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   anger over the deaths of two sisters

दो बहनों की मौत पर लोगों का गुस्सा फूटा

Sun, 03 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 03 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
anger over the deaths of two sisters
बैदा में करंट से दो बहनों की मौत पर रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर पचलड़ी डीह चौराहे पर जाम किए लोग।
एकौना के बैदा गांव में करंट से दो बहनों की मौत के दूसरे दिन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया। जेई, एसडीओ को निलंबित करने और 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर पचलड़ी डीह चौराहे पर रुद्रपुर-करहकोल मार्ग जाम कर दिया। चार घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विद्युत विभाग और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम राकेश सिंह और सीओ डॉ. अजय सिंह की ओर से आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। आंदोलन की सूचना पर सांसद कमलेश पासवान भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


बैदा गांव में शनिवार की रात जगदीश पासवान की बेटी नीलमती और अंकिता की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बिजली तार जगदीश पासवान के छत पर गिरने से पूरे घर में करंट दौड़ गया था। लोगों ने मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार बताया। घटना के विरोध में रविवार की सुबह गांव के लोगों ने भाजपा नेता छट्ठेलाल निगम, बंधू उपेंद्रनाथ सिंह, जटाशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में पचलड़ी डीह चौराहे पर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


समर्थन में भाजपा के अलावा सपा, कांग्रेस और बसपा के नेता भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जर्जर तार की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। विद्युत विभाग की लापरवाही से दो बहनों की जान गई। पुलिस ने रात में बिना किसी को संज्ञान में लिए दोनों मृतकों का शव लेकर चली गई। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित और धरना दे रहे लोगों की बात असफल रही।  दोपहर एक बजे धरने में सांसद कमलेश पासवान के शामिल होने के बाद एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। सांसद की मांग पर एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।


धरना देने वालों में भाजपा के प्रदेश मंत्री जयप्रकाश निषाद, चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी, बंधू उपेंद्रनाथ सिंह, मोहन उपाध्याय, दिनेश पांडेय, डॉ. रतनपाल सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह, छोटे सिंह, राजेश त्रिपाठी, उद्धव गुप्ता, राजेंद्र पांडेय, संतोष विक्रम सिंह, अमर सिंह, विश्वजीत सिंह, विशाल द्विवेदी, विनोद तिवारी समेत कई गांव के लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed