फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electrician dies of electric shock while installing a fan.

Meerut News: पंखा लगाते समय करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

Thu, 08 Oct 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Electrician dies of electric shock while installing a fan.
- नव निर्माणाधीन मकान में चल रहा था बिजली फिटिंग का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मोदीपुरम स्थित एटूजेड कॉलोनी के ग्रीन पैराडाइज में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मकान में बिजली फिटिंग का काम कर रहे बिजली मिस्त्री संदीप की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद साथ काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि एटूजेड कॉलोनी ग्रीन स्टेट वन निवासी प्रदीप गोयल के ग्रीन पैराडाइज स्थित 106 नंबर नव निर्माणाधीन मकान में बिजली फिटिंग, रंगाई-पुताई और सफाई का काम चल रहा है। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के जंगेठी गांव निवासी संदीप (35) पुत्र स्वर्गीय जयचंद बिजली फिटिंग का काम कर रहे थे। संदीप बिजली मिस्त्री ठेकेदार के रूप में काम करते थे।
विज्ञापन

बताया गया कि संदीप एक कमरे में सिलिंग फैन लगा रहे थे। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद साथी मजदूरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इसके बाद बटजेवरा निवासी दीपक और भावनपुर निवासी बाबूराम ने मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। वो संदीप को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद संदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ ही मृतक के परिजनों से बातचीत की। बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।


परिवार में पसरा मातम
संदीप की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पत्नी सविता, बेटे निखिल और सनी, मां सुमन तथा छोटे भाई राहुल और सचिन का रो-रोकर बुरा हाल है। मौसेरे भाई अनुज और अन्य परिजन भी अस्पताल और मोर्चरी पहुंचे। अचानक हुए हादसे से परिजनों में मातम छा गया।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed