{"_id":"6ac7c8b834549714d90ee720","slug":"husband-dies-wife-critically-injured-in-road-accident-on-meerut-baghpat-highway-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108986-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ-बागपत हाईवे पर सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ-बागपत हाईवे पर सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
विज्ञापन
नोट- बागपत के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -
रघुनाथपुर में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने दंपती की बाइक में मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द(मेरठ )। मेरठ-बागपत हाईवे पर गांव रघुनाथपुर के पास बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बागपत जिला निवासी बाइक चालक संजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मंजू गंभीर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बागपत जनपद के गांव खट्टा निवासी संजीव(48) अपनी पत्नी मंजू के साथ बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से मेरठ अपनी बेटी के ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वे मेरठ-बागपत हाईवे पर रघुनाथपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से गलत दिशा आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में सामने से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मंजू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मंजू को तत्काल उपचार के लिए मेरठ स्थित एक अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने संजीव के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के पास स्थित पेट्रोल पम्प के सीसी कैमरे में दुर्घटना की फुटेज रिकॉर्ड हो गई है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। चालक की तलाश की जा रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।