{"_id":"57643da24f1c1be53811cc19","slug":"an-advocate-kidnapped-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता अगवा, बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता अगवा, बंधक बनाकर पीटा
deoria
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। चार पहिया सवार लोगों ने हनुमान मंदिर रोड से एक अधिवक्ता को अगवा कर लिया। कमरे में बंधक बनाकर उनकी पिटाई की गई। चंगुल से छुटने के बाद अधिवक्ता मौके से भाग निकले और घटना की जानकारी अपने सीनियर अधिवक्ताओं को दी। रात साढ़े नौ बजे के करीब कई अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। इसी दौरान जमीन से जुड़े एक कारोबारी को हिरासत में लिया गया। बाद में उसे भी छोड़ दिया गया। पुलिस घटना की वजह जमीन का विवाद बता रही है।
देवरिया खास, निवासी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं। गुुरुवार की शाम वह अपने किसी सीनियर से मिलने जा रहे थे। नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास चार पहिया सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया और एक मामले में समझौता करने का दबाव बनाना शुरू किया। विरोध करने पर मामला बिगड़ गया। इसी बीच गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति ने सिर पर रिवाल्वर रखकर गाड़ी के अंदर खींच लिया। सीसी रोड पर एक व्यक्ति के घर ले गए और कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा। मारपीट के दौरान मैं बेहोश हो गया। किसी तरह मौके से निकला और सूचना सीनियर अधिवक्ता को दी। घायल अधिवक्ता को लेकर कई वकील कोतवाली पहुंचे और कई आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित तत्काल केस दर्ज करने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। भुजौली चौकी प्रभारी ने कई जगहों पर दबिश दी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि शराब पीने को लेकर कुछ लोगों के बीच मारपीट हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।