फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of raping minor in Rudrapur

रुद्रपुर में नाबालिग से रेप का आरोप

Mon, 26 Dec 2016 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 26 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
 Accused of raping minor in Rudrapur
rape
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से जबरन रेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि नाबालिग को घर के बगल से ले जाकर एक युवक ने आटा चक्की में बलात्कार किया। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट में केस दर्ज किया है। नाबालिग को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, आरोपी फरार है।
विज्ञापन


घटना रविवार के दिन में 12 बजे की है। पीड़ित की मां ने बताया कि 12 वर्ष बेटी घर के बगल में बैठी थी। गांव का एक युवक उसे फुसला कर गांव में एक आटा चक्की में ले गया। वहां उससे बलात्कार किया। घटना के बाद नाबालिग बेहोश हो गई। परिवार के लोग जब उसे खोजने गए तो आटा चक्की में मिली। इलाज के बाद होश में आने पर उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन


मां के तहरीर पर गांव के शेरू सिंह के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट का केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीबी सिंह ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पीड़ित को जांच और इलाज को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed