{"_id":"57bc86df4f1c1b9663d50aca","slug":"abuse-in-detention-councilor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में सभासद से दुर्व्यवहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालात में सभासद से दुर्व्यवहार
देवरिया
Updated Tue, 23 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठे सभासद के साथ मारपीट करने वाले ठेकेदारों समेत छह लोगों को पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। कोतवाली के हवालात में भी आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया तो पुलिस ने सभासद को इनसे अलग हवालात के बाहर रखा।
वार्ड संख्या 11 के सभासद संजय मद्धेशिया सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे। वहां मौजूद नगर पंचायत के लाइनमैन से वार्ड में खराब पड़े सोडियम लाइट को ठीक कराने को कहा। इसी बात को लेकर लाइनमैन और सभासद के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज सभासद नगर पंचायत कार्यालय के अंदर धरने पर बैठ गए।
कुछ देर बाद पहुंचे कुछ ठेकेदारों ने सभासद को कार्यालय से बाहर खींचकर पिटाई की और धरना नहीं देने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभासद को हिरासत में ले लिया और मारपीट करने वाले ठेकेदार भाग गए। कुछ देर बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले चार ठेकेदारों को भी हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस ने हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन
रात करीब 12 बजे सभी ठेकेदार मिलकर सभासद के साथ हवालात में भी दुर्व्यवहार करने लगे। इसके बाद पुलिस ने सभासद इसके अलग हवालात से बाहर कर दिया। ठेकेदारों को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने के लिए देर रात तक दिग्गजों की भीड़ कोतवाली में जुुटी रही।
लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी और पूरी रात हवालात में ठेकेदारों को गुजारनी पड़ी। इस बाबत कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए विजय, नितिन, नन्हे, बिट्टू और सभासद संजय मद्धेशिया उसके भाई धर्मेन्द्र का भी शांतिभंग में चालान किया गया है।