फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Abducted child murder

अपहरण कर बच्चे की हत्या

Tue, 22 Dec 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 22 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन

रामपुर कारखाना में पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में एक बच्चे की अपहरण कर हत्या कर दी। उसे पांच दिन पहले घर के दरवाजे से अगवा किया गया था और शव गांव में शौचालय की सूखी टंकी में मिला। 

हत्यारों ने घरवालों को गुमराह करने के लिए बीस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस इस संबंध में महिला सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रामपुर कारखाना के मुंडेरा उर्फ देउरवां निवासी सुनील शर्मा का पांच वर्षीय बेटा आलोक 18 दिसंबर की शाम दरवाजे पर खेलते समय लापता हो गया। परिवारवालों ने उसे काफी तलाशा, पर कोई पता नहीं चला। 

रात करीब आठ बजे सुनील शर्मा के मोबाइल पर किसी ने फोन कर आलोक को अगवा करने की बात बताई और बीस लाख रुपये फिरौती मांगी। 

उसने पुलिस को सूचना देने पर हत्या करने की धमकी दी। जिससे परिवार के लोग घबरा गए। दूसरे दिन भी फिरौती की कॉल आई। रविवार को घबराए परिवारवालों ने बच्चे के अपहरण और फिरौती की जानकारी पुलिस को दी। 

जिस पर पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया, जिससे फिरौती मांगने वाले की लोकेशन देसही देवरिया इलाके में मिली। 

अपहर्ता गांव के आसपास रहने वाले होने और बच्चे की सुरक्षा के मद्देनजर कई सिपाही सादे कपड़ों में मुंडेरा और आसपास के गांव में दबिश देने लगे।

 मंगलवार सुबह पुलिस ने जब फिरौती वाले नंबर को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन मुंडेरा गांव में मिली। इस पर सीओ सुशील सिंह, एसओ देवेंद्र विक्रम सिंह और तीन थाने की फोर्स और पीएसी के साथ गांव पहुंचे।

 तलाशी के दौरान बच्चे की लाश गांव के एक व्यक्ति के शौचालय की सूखी पड़ी टंकी में मिली। बच्चे के मुंह से खून निकल रहा था। आशंका जताई जा रही थी कि गला दबाकर हत्या की गई थी।

 शव मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने पुरानी रंजिश में हत्या की बात कबूल ली है। 

उन्होंने गुमराह करने के लिए फिरौती की झूठी कहानी रचने की बात भी स्वीकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed