{"_id":"5c82baa7bdec2214262c471c","slug":"a-youth-died-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीबाजार के युवक की दुबई में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरीबाजार के युवक की दुबई में मौत
Sat, 09 Mar 2019 12:25 AM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
बाबूराम की दुबई में मौत हो गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीबाजार। क्षेत्र के रसौली गांव के एक युवक की दुबई में काम के दौरान झूला से गिरने से मौत हो गई। कंपनी की ओर से शुक्रवार को मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वह माता-पिता की इकलौती संतान था।
रसौली गांव निवासी बाबूराम प्रजापति का पुत्र संजय 30 चार महीने पूर्व एक एजेंट के माध्यम से दुबई गया था। संजय वहां एक कंपनी में फिटर का काम कर रहा था। बुधवार को कंपनी के झूले पर चढ़कर काम करने के दौरान रस्सी टूटने से वह झूले से गिर गया। गंभीर रूप से जख्मी संजय को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई। कंपनी मालिक ने संजय के मौत की सूचना परिवारवालों को शुक्रवार को दी तो घर में कोहराम मच गया। पिता बाबूराम प्रजापति, मां, संजय की पत्नी आरती देवी, दो मासूम बेटियों तथा बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आरती ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सूचना देकर पति के शव के वापसी की गुहार लगाई है। मृतक के परिवारवालों ने बताया कि कंपनी की ओर से संजय के शव को घर भेजे जाने का आश्वासन मिला है।