फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a scrapper fell down from roof, died

स्कूल की छत से गिरे कबाड़ी की मौत

Sun, 31 Mar 2019 10:57 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
a scrapper fell down from roof, died
accident
देवरिया। स्कूल की छत पर से गिरने से एक कबाड़ी की मौत हो गई। उसे एक शख्स जिला अस्पताल पहुंचाकर भाग गया। शाम को पहुंचे परिवारवालों ने उसकी पहचान की। कबाड़ी की मौत से परिवारवालों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

रामगुलाम टोला मोहल्ला निवासी मटर (45) कबाड़ खरीदता और बेचता था। रविवार की सुबह वह घर से ठेला लेकर कबाड़ खरीदने निकला। बताया जा रहा है कि वह खरजरवां मोहल्ले के एक स्कूल में कबाड़ खरीदने गया था। वहां छत से पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गया। परसिया उर्फ खरजवा गांव निवासी बबलू पटेल उसे लेकर जिला अस्पताल आया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बबलू उसका नाम, पता नहीं बता पाया। कबाड़ी की मौत की जानकारी होते ही वह भाग गया। जिला अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शाम को परिवारवाले उसे खोजते हुए मोर्चरी पहुंचे और उसकी पहचान की। परिवारवालों ने बताया कि वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि छत से गिरकर कबाड़ी की मौत हुई है। परिवारवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed