{"_id":"5cbcba0fbdec22144631a581","slug":"a-pproperty-dealer-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर जमीन कारोबारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर से बुलाकर जमीन कारोबारी की हत्या
Mon, 22 Apr 2019 12:14 AM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
सच्चिदानंद मिश्र फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव निवासी जमीन कारोबारी की शनिवार की रात हत्या कर दी गई। आरोपी उन्हें घर से बुलाकर ले गए और फिर हत्या के बाद खुखुंदू के पास फेंककर फरार हो गए। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शहर के गरुणपार मोहल्ला निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।
पिपरपाती गांव निवासी सचिदानंद मिश्र (43) जमीन का कारोबार करते थे। जमीन और रुपये के लेन-देन को लेकर गरुणपार मोहल्ले के रहने वाले जितेंद्र राय से उनकी अदावत चलती थी। पुत्र गणेश मिश्र के मुताबिक शनिवार की रात आठ बजे जितेंद्र राय और उनके बेटे कृष्णा राय उनके घर पहुंचे और पिता को साथ ले गए। इसके बाद देर रात 108 नंबर के एंबुलेंस से सूचना मिली कि खुखुंदू थानाक्षेत्र के डेहरी गांव के पास सचिदानंद घायलावस्था में पड़े हुए हैं। उनके चेहरे पर गहरे जख्म हैं। जिला अस्पताल लाया जा रहा है। सूचना पर परिवार के लोग जब जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। उधर, घटना के बाद घर से बुलाकर ले जाने वाले लोग अपने घर का ताला बंद कर फरार हैं। रविवार को मृतक के बेटे गणेश मिश्र की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने गरुणपार मोहल्ला निवासी जितेंद्र राय और उनके बेटे कृष्णा राय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पिता-पुत्र पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।