फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a pilgrime died by train

कुंभ में जा रहे श्रद्धालु की ट्रेन से गिरकर मौत

Sun, 03 Feb 2019 10:25 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 03 Feb 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
a pilgrime died by train
डेमो - फोटो : डेमो
देवरिया। ट्रेन से प्रयागराज कुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालु की अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के समीप गिरकर मौत हो गई। जेब से मिले मोबाइल नंबर से शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण निवासी बालेश्वर (50) अपनी पत्नी के साथ प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के लिए शनिवार को घर से निकले। रविवार को गोरखपुर से ट्रेन पकड़ कर रवाना हुए। गोरखपुर, चौरी चौरा, गौरीबाजार और देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ ट्रेन में हो गई। भीड़ के चलते वह ट्रेन के गेट पर खड़े हो गए, जबकि पत्नी अंदर बैठी थी। ट्रेन देवरिया-भटनी रेल खंड पर अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के समीप ही पहुंची थी कि बालेश्वर यादव का हाथ ट्रेन से छूट गया। पटरी पर गिरने से उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव की तलाशी ली तो उसके पॉकेट से एक डायरी, एक मोबाइल बिना सिम की और 600 रुपये बरामद हुआ। पुलिस ने डायरी में मिले मृतक के भाई मुन्ना यादव को फोन कर घटना की जानकारी दी। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों को सूचना दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed