फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a man died by electric

ससुराल आए युवक की करंट से मौत

Sun, 23 Jun 2019 11:10 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 23 Jun 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
a man died by electric
सीएचसी पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
लार। ससुराल आए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अपनी संतुष्टि के लिए उन्हें सीएचसी लार पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज धूसा निवासी विमल यादव का पुत्र अवधेश यादव (32) शनिवार के दिन पत्नी अनिता यादव, बेटे अंश (5), बेटी अंशिका (2) के साथ लार थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में ससुराल आए थे। देर रात भोजन के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह चार बजे अवधेश की नींद खुली तो कमरे का पंखा बंद था। यह देखकर अवधेश पंखे का प्लग बोर्ड में लगाने लगे। तभी वह बिजली की चपेट में आ गए। मौके पर ही वह अचेत होकर गिर पड़े। सुबह कमरे में झाड़ू लगाने पहुंची घर की महिला ने अचेतावस्था में देख शोर मचाया। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग घर में पहुंचे। आनन-फानन लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवधेश पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। माता तेतरी देवी, पत्नी अनीता यादव, बेटे अंश, बेटी अंशिका का रो-रो कर बुरा हाल है। इस बाबत चौकी इंचार्ज लार बद्री प्रसाद ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed