{"_id":"5c0d5999bdec2241c9370ebd","slug":"a-hiuva-worker-name-came-in-wine-smugling","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी से जुड़ा हियुवा पदाधिकारी का नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्करी से जुड़ा हियुवा पदाधिकारी का नाम
deoria
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
श्रीकरपुर थाने में पकड़ी गई शराब।
- फोटो : amar ujala
देवरिया। जिले की पुलिस के लिए चुनौती बनी शराब की तस्करी में एक के बाद एक कई रसूखदारों के नाम सामने आ रहे हैं। अब एक हियुवा पदाधिकारी का नाम भी इससे जुड़ गया है। सोशल मीडिया में वायरल हुए एक ऑडियो में इस जिला पदाधिकारी के नाम पर शराब बिहार पहुंचाने की बात कही जा रही है। तस्कर यहां तक दावा कर रहे हैं कि अगर इस स्थान से शराब ली जाए तो किसी कार्रवाई का कोई भय नहीं है। हालांकि, पुलिस अब तक इस मामले से अंजान बनी हुई है।
वायरल ऑडियो में एक पक्ष बिहार का तस्कर है तो दूसरा खुद को बॉर्डर क्षेत्र की एक दुकान का मुंशी बता रहा है। फोन पर बातचीत में साफ कहा जा रहा है कि यूपी से बिहार शराब की खेप ले जाने में कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी, बशर्ते शराब उसकी दुकान से ली जाए। मुंशी के मुताबिक यह दुकान हियुवा के एक जिला पदाधिकारी की है, जिसकी जिले में खूब धमक है। लिहाजा सीमाई पुलिस उन्हें नहीं रोकती। सब कुछ मैनेज कर लिया गया है। कुल 2:37 मिनट का यह ऑडियो वायरल होने के बाद हियुवा नेताओं की किरकिरी हो रही है। बता दें कि पिछले दिनों एक अन्य हियुवा पदाधिकारी के पुत्र को अवैध शराब की तस्करी में बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब एक अन्य पदाधिकारी का नाम इस मामले में जुड़ने से राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। उधर, इस बाबत एसपी एन. कोलांचि का कहना था कि वायरल ऑडियो उन तक नहीं पहुंचा है। शराब तस्करी के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, साक्ष्य के साथ उन तक शिकायत पहुंची तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
200 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
लार। बिहार की गुठनी पुलिस ने श्रीकरपुर चेक पोस्ट से शराब से लदे ट्रक सहित दो करोबारियों को गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया।
विज्ञापन
श्रीकरपुर पुलिस चेक पोस्ट पर शनिवार की शाम एसओ दिलीप कुमार, एसआई राजकुमार झा, रामाकांत यादव आदि के साथ यूपी मेहरौना के तरफ से आ रहे वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान यूपी की तरफ आ रहे डीसीएम ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें से हरियाणा निर्मित 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब कारोबारी ट्रक में शराब की बोतल के ऊपर आलू की बोरी रखे थे। पुलिस शराब को कब्जे में लेकर कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस बाबत एसओ दिलीप कुमार ने बताया कि शराब हरियाणा से हाजीपुर जा रहा था। पकड़े गए शराब कारोबारी जफर मोहम्मद निवासी राजपुर थाना सिंघौली जिला हापुड़ और दूसरा जीसान अली निवासी बड़ौदा थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ के रहने वाले हैं। उनके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।