फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शादी में शामिल होने आ रहे दंपत्ति समेत तीन की मौत

शादी में शामिल होने आ रहे दंपत्ति समेत तीन की मौत

Sat, 11 May 2019 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
शादी में शामिल होने आ रहे दंपत्ति समेत तीन की मौत
मध्यप्रदेश के कटनी हादसे में देवरिया के तीन लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत देवरिया के तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों कार में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर आ रहे थे। अधिकारी थे। एनएच-7 पर कार सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। मध्य प्रदेश पुलिस से घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी संतोष दुबे (48) नौ सेना से रिटायर होने के बाद कटनी वर्ष 2013 से एसबीआई में क्लर्क पद पर कार्यरत थे। वह परिवार समेत कटनी के राहुल बाग कॉलोनी में फ्लैट लेकर रहते थे। भाई दीनानाथ दुबे के बेटी की शादी 15 मई को गोरखपुर से होनी है। इसमें शामिल होने के लिए संतोष अपनी पत्नी सीमा दुबे (44) व भतीजे अविनाश दुबे उर्फ गोलू (25) के साथ कार से रवाना हुए। सतना जिले की सीमा पर अमदरा थाना क्षेत्र के कुसेड़ी गांव के पास एनएच-7 पर सामने से आ रही ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार संतोष, सीमा और अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची अमदरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना शनिवार की शाम गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। गांव पर रह रहे परिवार के अन्य सदस्य गोरखपुर गए थे। सभी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed