फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रामजानकी मार्ग जाम

रामजानकी मार्ग जाम

Sat, 02 Feb 2019 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग जाम
लोगों ने रामजानकी मार्ग जाम किया
विज्ञापन


बरहज थानाक्षेत्र के कपरवार गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। क्षेत्र के कपरवार गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के एक पक्ष ने गांव के सामने रामजानकी मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। करीब आधे घंटे तक चले जाम में फंसे वाहनों में लोग हलकान रहे।

कपरवार गांव निवासी पदमदेव तिवारी और दिनेश यादव के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार को समाधान दिवस पर पदमदेव तिवारी ने पीडब्लूडी की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। मामले में राजस्व टीम पहुंची थी। इसी बीच दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट में दोनों पक्ष से कई लोगों को चोटें भी आई। बवाल के बाद करीब साढ़े चार बजे एक पक्ष के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। उनका कहना था कि दूसरे पक्ष के लोग मनमानी कर रहे हैं। उन पर कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाया जाए। जाम से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर मय फोर्स पहुंचे एसआई हीरामन ने जाम खाली कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि एक पक्ष समाधान दिवस पर आया था। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed