{"_id":"5beda74dbdec22695e0ffec0","slug":"91542301517-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समेत छह पर छेड़खानी, बलवा का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान समेत छह पर छेड़खानी, बलवा का केस दर्ज
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। तकरीबन दो सप्ताह पूर्व क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव में हुए विवाद में पुलिस ने गुरुवार को गांव के प्रधान और उसके बेटे समेत छह लोगों के खिलाफ बलवा, छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
थानाक्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि करीब दो सप्ताह पूर्व परिवार की एक किशोरी चार बजे खेत की तरफ से घर लौट रही रही थी। रास्ते में प्रधान का बेटा प्रशांत सहित अन्य लोगों ने उसके साथ छेड़खानी की। शोरगुल मचाते वह वहां से भागी और घर पहुंचकर आपबीती बताई। जब इसकी शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचा गया तो यह उन्हें नागवार लगा। कुछ देर बाद प्रधान और उसके बेटे समेत छह लोग गोलबंद होकर आरोपी दरवाजे पर चढ़ आए। आरोपियों ने गालीगलौज देते हुए मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान दिलीप, प्रशांत, दीपक कनौजिया, चंद्रशेखर गोड़, सर्वजीत प्रसाद, परशुराम राजभर के खिलाफ बलवा, छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, प्रधान दिलीप और उनके बेेटे प्रशांत का कहना था कि अगर हम लोग दोषी है तो जेल भेजा जाए, वरना स्थानीय पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाएं। पुलिस की मिलीभगत से विरोधियों ने छवि धूमिल करने के लिए फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है।