{"_id":"5bd34aadbdec2269b7316721","slug":"91540573869-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बेटे की मौत के सदमे से दीवान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े बेटे की मौत के सदमे से दीवान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
दीवान अनंत पांडेय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। बड़े बेटे की 11 दिन पहले हुई मौत का सदमा दीवान बर्दाश्त नहीं कर सके। बेटे के ब्रह्मभोज के पहले ही उनकी मौत हो गई। 11 दिनों के अंदर अचानक हुई दो मौतों से परिवार में मातम छा गया।
लार थाना क्षेत्र के ककरौली गांव निवासी अनंत पांडेय महराजगंज में उत्तर प्रदेश पुलिस में दीवान पद पर तैनात थे। लेहड़ा मंदिर पुलिस चौकी पर उनकी ड्यूूटी थी। उनका बड़ा बेटा 18 वर्षीय रजनीश 10 अक्टूबर को इंसेफेलाइटिस से पीड़ित था। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 14 अक्टूबर को मौत उसकी हो गई। बेटे की बीमारी की सूचना पर ड्यूटी से छुट्टी पर दीवान अनंत घर आए थे। गुरुवार सुबह बेटे के ब्रह्मभोज की तैयारी चल रही थी कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर आनन-फानन में लोग उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से एक निजी चिकित्सालय ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
पहले बेटा, अब पति खो चुकी रीता
सलेमपुर। बेटे की मौत से दुखी रीता देवी पति की मौत से टूट चुकी है। बेटा का गम अभी भुला ही नहीं पाई थी कि पति की मौत ने उनके जीवन को और दुरूह बना दिया। छोटा बेटा 10 वर्षीय निहाल व बेटी मनीषा, भतीजे विनय पांडेय सभी गमगीन हैं। यही नहीं गांव में भी मातम छाया है। बेटी मनीषा की पिछले वर्ष धूमधाम से शादी हुई थी। इस साल वह बेटे की शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों की मौत से सपने अधूरे रह गए।