फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तासा बजाने को लेकर दो समुदाय में बिबाद

तासा बजाने को लेकर दो समुदाय में बिबाद

Sat, 15 Sep 2018 10:46 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
तासा बजाने को लेकर दो समुदाय में  बिबाद
- फोटो : Demo Pic
लार। थानाक्षेत्र के पटना गांव में तासा और पटाखा छोड़ने को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस पूरी रात गांव में जमी रही। एक पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पटना गांव में शुक्रवार की रात करीब दस बजे गांव के अखाड़े पर मुस्लिम समुदाय के लोग तासा बजा रहे थे। उसके बाद कुछ उत्साहित युवक पटाखा फोड़ने लगे। गांव का ही अमरकांत ने कहा कि पिता जी की तबियत खराब है। आप लोग यहां तासा और पटाखा न छोड़े। यह बात तासा बजा रहे युवकों को नागवार लगी। आरोप है कि अमरकांत को पीटने के बाद तलवार भी लहराए। पीड़ित ने घटना की जानकारी जिले के पुलिस कप्तान व एसओ लार को फोन कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। किसी तरह से पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया। मामला दो समुदाय के होने से पुलिस पूरी रात गांव में ही जमी रही। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का आरोप है कि अमरकांत अखाड़े पर आकर तासा बजा रहे युवकों को बुरा भला कहने लगा। विवाद के बाद से ही गांव में पुलिस नजर बनाई हुई है। इस बाबत एसओ लार राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed